मारपीट में दो सगी बहनें जख्मी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :04 Jan 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन

हसनबाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में हुई घटना
विज्ञापन
पीरो.
हसनबाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में हुई मारपीट की घटना में दो सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गयी हैं. जख्मी युवतियां वंदना कुमारी (18 वर्ष) एवं रीमा कुमारी (17 वर्ष) रसौली निवासी हरेराम राम की पुत्री हैं. बताया जाता है कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों बहनें जख्मी हो गयीं.दोनों युवतियों को हसनबाजार थाने की पुलिस द्वारा उपचार के लिए पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




