बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जख्मी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :01 Jan 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन

नासरीगंज- सकड्डी स्टेट हाइवे पर खंड़ाव ब्रह्म स्थान के पास हुई घटना
विज्ञापन
सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज- सकड्डी स्टेट हाइवे पर खंड़ाव ब्रह्म स्थान के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने के कारण 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. घायल को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया.मिली जानकारी के अनुसार लोदीपुर हाता निवासी स्वर्गीय द्वारिका पासवान के 50 वर्षीय पुत्र शारदा पासवान खंड़ाव ब्रह्म स्थान सड़क पर पैदल जा रहे थे. उसी दौरान मोटरसाइकिल की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानीय ग्रामीण तथा पुलिस के द्वारा इलाज के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




