ePaper

कचरा फेंकने को लेकर महिला की पिटाई

Updated at : 31 Dec 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
कचरा फेंकने को लेकर महिला की पिटाई

धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां गांव में में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां गांव में बुधवार की सुबह कचरा फेंकने के विवाद में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव निवासी मो.अख्तर की 30 वर्षीया पत्नी मीरा फिरोजा है.

इधर, मीरा फिरोजा ने बताया कि वह दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के धोबहां गांव अपने मायके आयी थी. बुधवार की सुबह उसके बेटे ने शौच किया था. जिसके बाद वह कचरा फेंकने के लिए खेत में गयी. तभी पड़ोसी द्वारा उसे गाली-गलौज किया जाने लगा. जब उसने गाली देने से मना किया, तो उक्त पड़ोसी द्वारा उसे खेत में ही पटक कर पिटाई कर दी गयी. जब उसने चिल्लाया, तो परिजन वहां पहुंचे. इसके बाद पड़ोसी ने उसे छोड़ा. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन