ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, जख्मी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :15 Dec 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव निवासी अशोक शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र टुनटुन शर्मा है. इधर, टुनटुन शर्मा ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने रिश्तेदार के घर से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान नूरपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक में उसके बाइक में टक्कर मार दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




