समकालीन अभियान में 82 अभियुक्त गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :14 Dec 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन

139 लीटर देसी एवं 161 लीटर विदेशी शराब भी जब्त
विज्ञापन
आरा.
भोजपुर पुलिस ने शनिवार को पूरे जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में कुल 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गंभीर कांडों सहित अन्य प्रकार के कांडों के आरोपित शामिल हैं. एसपी ने बताया कि चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावे पुलिस ने 139 लीटर देसी एवं 161 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गयी है. यह विशेष अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




