ePaper

दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो लोग जख्मी

Updated at : 14 Dec 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो लोग जख्मी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गये. घायलों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि दूसरे का इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी गुप्तेश्वर चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र दीनानाथ चौधरी एवं दूसरा एक अन्य बाइक सवार शामिल है. इधर, दीनानाथ चौधरी ने बताया कि वह बाइक द्वारा आरा किसी काम से जा रहे थे. उसी दौरान नयका टोला मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे दोनों जख्मी गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन