ऑटो के टायर की हवा खोलने के विवाद में मां बेटे समेत तीन की पिटाई

Updated at : 03 Mar 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो के टायर की हवा खोलने के विवाद में मां बेटे समेत तीन की पिटाई

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में सोमवार की दोपहर ऑटो के टायर की हवा खोलने के विवाद को लेकर मां-बेटा समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी लक्ष्मण साह की 58 वर्षीया पत्नी मीना देवी व दो पुत्र 30 वर्षीय गुप्तेश्वर साह एवं 22 वर्षीय गुड्डू कुमार शामिल है. इधर गुप्तेश्वर साह ने बताया कि उसके भाई गुड्डू कुमार का दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह सरैंया बाजार पर ही मिठाई दुकान चलाता है. सोमवार को दोपहर गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसके भाई गुड्डू कुमार को उसी गांव के पंटकिया नामक व्यक्ति के ऑटो के टायर की हवा खोलने के लिए कह दिया गया, जिसके बाद उसने ऑटो के टायर की हवा खोल दिया, जिसके बाद व्यक्ति द्वारा उसकी पिटाई की जाने लगी. उसको पिटता देख जब उसकी मां मीना देवी उसे बचाने गयी, तो उक्त व्यक्ति ने चारपाई के पाया से उनके सिर पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया. तभी गुप्तेश्वर साह वहां पहुंच गया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे भी मार दिया, जिससे तीनों जख्मी हो गये. उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, मारपीट के दौरान उसकी मां मीना देवी को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी है. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी गुप्तेश्वर साह ने गांव के ही पंटकिया नामक व्यक्ति पर तीनों लोगों को मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन