बेलगाम ट्रक ने अधेड़ को मारी ठोकर, जख्मी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :14 Nov 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप गुरुवार की रात हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप गुरुवार की रात ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे एक अधेड़ को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी बृज बिंद के पुत्र उमेश बिंद है, जो मजदूरी करते हैं. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार की रात बिहिया चौरस्ता से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पाकर परिजन बिहिया पीएचसी पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




