ePaper

सड़क हादसे में बच्चा समेत दो लोग जख्मी

Updated at : 13 Nov 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्चा समेत दो लोग जख्मी

घायलों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाजमुफस्सिल एवं शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है, जहां गुरुवार की दोपहर बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

इसके बाद परिजन द्वारा उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी कुंदन कुमार का आठ वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार है. बताया जाता है कि वह कुछ दिन पूर्व प्रीतम कुमार अपने मां के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव अपने ननिहाल आया हुआ था. गुरुवार की दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार की है, जहां गुरुवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त बाल-बाल बच गया. उसे इलाज के लिए शाहपुर से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी स्व.ब्रिज बिहारी राय का पुत्र सोनू कुमार है. वह पेंटर है. इधर, जख्मी युवक के साथ रहे दोस्त ने बताया कि वह दोनों अपने गांव से बाइक द्वारा शाहपुर गांव पेंटिंग का काम करने आ रहे थे. उसी दौरान शाहपुर बाजार के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खरीद ट्रक से टकरा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन