तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को मारी ठोकर, मौत
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :10 Nov 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमसिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती मेला मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम की घटना
विज्ञापन
आरा.
बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती मेला मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी स्व.सिंहासन सिंह के 49 वर्षीय पुत्र हृदयानंद सिंह है, जो एक किसान थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम वह मोपती मेला मोड़ के समीप ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी आशा देवी व तीन पुत्र संतोष, मंतोष, कारण एवं एक पुत्री दुर्गावती देवी है. घटना मृतका के घर मे कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी दुर्गावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




