मैजिक वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, पटना रेफर
Updated at : 09 Nov 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप रविवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप रविवार की दोपहर मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक से जगदीशपुर के टोला बाजार में जा रहा था. उसी दौरान सोनवर्षा गांव के समीप मैजिक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




