मारपीट के मामलों में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज
Updated at : 07 Nov 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस कर रही सभी मामलों की जांच-पड़ताल
विज्ञापन
पीरो.
गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के मामले में पीरो थाने में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. मतदान के दौरान गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कसेढ़ गांव स्थित एक मतदान केंद्र के समीप मारपीट की घटना थी. इस मामले में कसेढ़ निवासी विकास कुमार और दीपक कुमार के बयान पर पीरो थाने में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.दूसरी ओर नगर के बलुआ टोला के दलित बस्ती में गुरुवार की शाम दलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट किये जाने के मामले में भी इंदल चौधरी के बयान पर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीरो थानाध्यक्ष के अनुसार सभी मामलों की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




