करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Updated at : 05 Nov 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन

पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव में हुई घटना, परिवार में मातम
विज्ञापन
पीरो.
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आने से अनिल राय नामक एक 50 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. इस खबर से मृत किसान के परिवार में कोहराम मच गया है.जानकारी के अनुसार तिलाठ गांव निवासी स्व हरि जी राय के 50 वर्षीय पुत्र अनिल राय मंगलवार की सुबह अपने खलिहान के समीप कुछ काम कर रहे थे. इसी दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी. किसान की मौत से उनके परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं इस खबर से गांव में भी मातम पसर गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




