ePaper

सुबह में टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जख्मी

Updated at : 30 Oct 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
सुबह में टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जख्मी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झांझरिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झंझारिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह टहलने घर से निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर निवासी गणपत चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र बिहारी चौधरी हैं, जो एक किसान हैं. इधर, जख्मी बुजुर्ग के बेटे तारकेश्वर चौधरी ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह टहलने निकले थे.

उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची डायल-112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन