ePaper

बाजार जा रहे पलदार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Updated at : 30 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार जा रहे पलदार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाजार जा रहे पलदार को रौंद दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती गांव निवासी स्व. शिवनाथ सिंह का 33 वर्षीय पुत्र शिवलखन सिंह है. वह मोपती बाजार पर पलदारी का काम करता था.

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि प्रतिदिन की तरहवह गुरुवार की सुबह पलदारी करने के लिए गांव से मोपती बाजार जा रहा था. इसी क्रम में मोपती बाजार के समीप अज्ञात महान ने उसे रौंद दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को मिली. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी रिंकी देवी, दो पुत्री पार्वती, शिवानी व दो पुत्र राहुल एवं रोहित है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी पत्नी रिंकू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन