बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 17 Oct 2025 7:11 PM

विज्ञापन

कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडींहा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

कोईलवर-चांदी मार्ग पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडींहा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. घायलों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडींहा गांव निवासी अर्जुन यादव का 20 वर्षीय पुत्र रमेश यादव है.

इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि वह अपने गांव से कोईलवर जा रहा था. जबकि दूसरा बाइक सवार कोईलवर से धनडींहा की तरफ आ रहा था. उसी दौरान धनडींहा गांव के समीप दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें दोनों जख्मी हो गये. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, जख्मी दूसरे बाइक सवार का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन