चारा मशीन की चपेट में आने से किशोर घायल
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 12 Oct 2025 6:26 PM
विज्ञापन
चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में चारा मशीन की चपेट में आने से एक किशोर जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी विजय कुमार चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि रविवार की सुबह घर के बाहर मवेशी के खाने के लिए चारा काटा जा रहा था. उसी दौरान वह वहां पर आ गया और चारा मशीन में हाथ डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










