ग्रामीणों में रिटर्निंग वॉल का निर्माण कर रहे मजदूरों को भगाया

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 07 May 2025 8:33 PM

विज्ञापन

मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने का लगाया आरोप

विज्ञापन

सहार.

प्रखंड क्षेत्र के कोईलवर राजवाहा के कार्य के दौरान संवेदक के द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराने पर ग्रामीणों में रिटर्निंग वॉल का निर्माण कर रहे मजदूरों को कार्य स्थल से भगा दिया.

बता दें कि कोईलवर रजवाहा की उड़ाही और रिटर्निंग वॉल का कार्य चल रहा है, जहां पदाधिकारी के उदासीन रवैया के कारण संवेदक के द्वारा मनमाने ढंग से उड़ाही का कार्य किया जा रहा है. इसका लाभ ही किसानों को नहीं मिल पायेगा. कारण कि नहर उड़ाही के दौरान निकलने वाली मिट्टी को तटबंध के दोनों छोर पर रखा जा रहा है, जो बारिश होने पर पुनः नहर में गिरेगा. वहीं बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय के समीप रिटर्निंग वॉल के निर्माण में अनियमितता को देख कर स्थानीय ग्रामीण उपेंद्र पासवान, मो ऐकबाल, मितरंजन कुमार, मो वाजीद अली, रामधार सिंह, प्रमोद कुमार, विजय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि मानक के अनुरूप सीमेंट का उपयोग नहीं किया जा रहा है. बालू और सीमेंट में पानी डाले बिना जोड़ाई किया जा रहा है, जिसको लेकर कार्य करने से मजदूरों को रोका गया. ग्रामीणों ने कहा कि मानक अनुरूप ही कार्य किया जायेगा. वहीं, संवेदक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पानी कम होने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की गयी थी और किसी प्रकार के कोई दिक्कत नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन