कैमूर ने औरंगाबाद को नौ विकेटों से हराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ दूसरा मैच
विज्ञापन
आरा.
बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को दूसरा मैच औरंगाबाद बनाम कैमूर के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की टीम ने 22 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 107 रन बनायी. औरंगाबाद की तरफ से आयुष ने 23 रन, हर्ष ने 31 रन, हर्ष राज पुरू ने 15 रन, करण राज ने 12 रन का योगदान किया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका. कैमूर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनेश चौहान ने 10 ओवर में 28 रन देकर 8 विकेट लिये. विकास पटेल एवं प्रियम को एक-एक विकेट मिला. मात्र 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम ने 15.3 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. कैमूर की तरफ से अभिषेक ने नाबाद 55 रन शशांक उपाध्याय ने 29 रन एवं गुपिल राय ने नाबाद 6 रन बनाए और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. औरंगाबाद की तरफ से एकमात्र विकेट नंदन को मिला. आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कैमूर के धनेश चौहान को जिला क्रिकेट संघ के पूर्व हेमन खिलाड़ी चंद्र प्रकाश नारायण द्वारा इरास्तुति की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के दीपक एवं नीरज थे, स्कोरिंग शाहबाज एवं प्रियांशु ने की. आज के मैच का उद्घाटन डॉक्टर अभिषेक आनंद एवं डॉ अमरजीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. साथ में बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह थे. पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, लीग संयोजक आकाश कुमार ,विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे. मंगलवार काे मैच औरंगाबाद जिला बनाम बक्सर जिला के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा. इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










