सड़क हादसे में जख्मी चप्पल दुकानदार की मौत

Updated at : 17 Mar 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी चप्पल दुकानदार की मौत

आइजीएमएस में सोमवार की सुबह मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरा.

सड़क हादसे में जख्मी चप्पल दुकानदार की इलाज के दौरान पटना के आइजीएमएस में सोमवार की सुबह मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार वार्ड नंबर तीन निवासी स्व.मोहन प्रसाद गुप्ता के 49 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुप्ता हैं, जो थाना क्षेत्र के ओझवलिया मोड़ पर चप्पल की दुकान चलाते थे. इधर मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर गांव से पीरो चौक गये थे, उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक में उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना के राजा बाजार स्थित आइजीएमएस अस्पताल ले गये थे, जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उनके शव को वापस गांव ले आये. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना पीरो थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन