कर्ज में डूबे युवक ने किया विषपान

Updated at : 03 Mar 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कर्ज में डूबे युवक ने किया विषपान

टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में अत्यधिक कर्ज हो जाने के कारण एक युवक ने विषपान कर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी है. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला निवासी स्व.भैरव पाठक का 38 वर्षीय पुत्र प्रेम भूषण पाठक है. इधर उक्त युवक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके बेटे उज्ज्वल को ब्रेन ट्यूमर हो गया था, जिसके लिए उसके पति द्वारा कई लोगों से कर्ज लिया गया था. इसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त एवं कई रिश्तेदारों से पैसे की मांग की थी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. उसने बताया कि उन्होंने फाइनेंस पर एक ऑटो भी निकलवाया था, लेकिन आर्थिक की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह उसका किस्त जमा नहीं कर सके, तो कंपनी द्वारा ऑटो को खींच लिया गया. इसके बाद उन्होंने बैंक में भी लोन लेने का प्रयास किया, पर नहीं मिल पाया था, लेकिन कर्जदार रोज उनसे अपने बकाये पैसे की मांग करते थे. उसी के कारण वह डिप्रेशन में आकर व मजबूर होकर विषपान कर खुदकुशी का प्रयास किया. इसके बाद उसके बेटे उज्ज्वल कुमार ने उनके पास जाकर कहा कि पापा बहुत खास रहे हैं. तभी मैं उनके कमरे में पहुंची और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन