सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात युवक की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस वाहन द्वारा अस्पताल में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि बीते शनिवार की सुबह वह तबीयत खराब होने की वजह से पकड़ी चौक पर पड़ा था, जहां से डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था. चार दिन चले इलाज के बाद बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बीमारी के कारण इलाज के दौरान मृत्यु होना प्रतीत होता है. जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










