पीरो से हज यात्रा पर रवाना हुए तीन लोग
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

तीनों हज यात्री पहले पीरो से दिल्ली पहुचेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मक्का के लिए उडान भरेंगे
विज्ञापन
पीरो.
इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल मक्का व मदीना में हज करने के लिए पीरो नगर के भागलपुर मुहल्ले से तीन हज यात्री एक साथ रवाना हुए. हज यात्रा पर जानेवालों में सेवानिवृत्त शिक्षक मो जहांगीर खान, मो वसीरूद्दीन अंसारी व अमीरूल्लाह कुरैशी शामिल हैं. तीनों हज यात्री पहले पीरो से दिल्ली पहुचेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मक्का के लिए उडान भरेंगे. तीनों हज यात्रियों को उनके स्वजनों व स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर रवाना किया. हज यात्रियों को विदा करते हुए स्वजन व स्थानीय लोग काफी भावुक दिखाई दिये. ये हज यात्री लगभग 40 दिन वहां रहकर हज की प्रक्रिया पूरी करेंगे. हज यात्रियों की रवानगी के मौके आलमगीर खान, सेराज खान, असरफ अली, मो हातिम खान, मो हाशिम खान, असगर खान, अनवर खान, इमामुलहक खां सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










