वाइएमसीसी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन को 96 रनों से हराया
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :31 Dec 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

वाइएमसीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
विज्ञापन
आरा.
जिला क्रिकेट संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच के चौथे दिन का मैच वाइएमसीसी बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व क्रिकेटर राकेश कुमार हलचल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. वाइएमसीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वाइएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाये. वाइएमसीसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मो अमिस राज ने 45 रन, आर्यन ने 33 , आंस्कि ने 17 रनों का योगदान दिया. क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत नमन ने सर्वाधिक चार विकेट, निखिल राज और आर्यन ने दो विकेट अभी सिन्हा ने एक विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन की पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गयी. क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नमन ने 13 रन, निलेश ने 10 रन बनाया. वाइएमसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने तीन विकेट, राज कुमार ने दो विकेट प्राप्त किया. एकतरफा मुकाबले में वाइएमसीसी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन को 96 रनों से पराजित किया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच चंदन को चुना गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशिक दुलारपुर की ओर से दिया गया. इस मैच के एम्पायर मोहित सिंह और शशांक पांडेय वहीं स्कोरर के रूप में अमृतेश राज ने निभाया. मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर राकेश सिंह, नीरज कुमार सिंह, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के लीग संयोजक रत्नेश नन्दन,आकाश कुमार,पूर्व क्रिकेटर धन्नंजय उपस्थित थे. इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार ने दी. इस मैच को सुचारू रूप से संचालन में कुमार विजय की अहम भूमिका रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




