तीन वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 Oct 2025 7:22 PM

विज्ञापन

उक्त वाहन से 1644.240 लीटर शराब जब्त जब्त शराब का बाजार मूल्य 20 लाख के करीब आंका गया

विज्ञापन

आरा.

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के नेतृत्व में मद्यनिषेध विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरा-बक्सर हाइवे पर वाहन जांच अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी.

जांच के क्रम में एक 12 चक्के ट्रक से गिट्टी के नीचे छुपा कर रखी 987.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. एक सीएनजी टेंपो से 51.840 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. वहीं 70 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक एक्सयूवी (निबंधन संख्या अंकित नहीं ) कार को जब्त की गयी. गिरफ्तार तस्कर सगे भाई रौशन कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से कुल 8328 पीस में 1644.240 लीटर जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य 20 लाख के करीब आंका गया. शराब को उत्तरप्रदेश से भोजपुर लाया जा रहा था. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, निरीक्षक अनिल कुमार, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक श्राजकुमार राजा के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन