शौच करने गये बुजुर्ग की आहर में डूबने से मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव में शनिवार की देर रात हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित आहर में शौच करने गये बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गये. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी स्व. रामनाथ चौधरी के 70 वर्षीय पुत्र बेसलाल चौधरी है एवं वह पेशे से किसान थे. इधर, मृतक के बेटे छोटू चौधरी ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 12 बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित आहर की ओर शौच करने गये थे. उसी दौरान वह आहर में गिरकर डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव पानी से बाहर निकला गया. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी दुलारो देवी, दो पुत्र नरेश चौधरी, छोटू चौधरी व दो पुत्री चंद्रकलो देवी एवं रेजांती देवी है. घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया. उसकी पत्नी दुलारो देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










