हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपित महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपित महिला गिरफ्तार

टाउन थाना पुलिस ने आनंद नगर मुहल्ला स्थित घर से पकड़ा

विज्ञापन

आरा.

टाउन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला स्थित घर से गुरुवार को की. गिरफ्तार महिला टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला निवासी विनोद चौधरी की पत्नी रंभा देवी है.

बता दें कि बीते माह छह जनवरी को टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी निकेश चौधरी की पत्नी अर्चना कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था, जिसके बाद टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर जहूर आइटीआइ निवासी अर्चना कुमारी के द्वारा अपने पति निकेश चौधरी एवं सास रंभा देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन