अपहरण व पॉस्को एक्ट में फरार महिला आरोपित गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Oct 2025 7:13 PM

विज्ञापन

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी जेठवार गांव से बुधवार को की

विज्ञापन

आरा.

तरारी थाना पुलिस ने अपहरण व पाॅस्को एक्ट मामले में फरार महिला को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव से बुधवार को की. गिरफ्तार महिला तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी सिमोहर राम की पत्नी गीता देवी है.

बता दें कि 31 जुलाई 2024 की शाम उसी गांव के निवासी एक व्यक्ति की बेटी जेठवार बाजार पर सामान खरीदने गयी थी और वापस नहीं लौटी थी. इस संबंध में लड़की के पिता ने उसी गांव के निवासी सिमोहर राम के पुत्र सूर्य कुमार एवं रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जमोढ़ी गांव निवासी सत्य नारायण राम के पुत्र सुग्रीम राम पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी समय से वह फरार चल रही थी. वहीं, पुलिस के बताये जाने के अनुसार पूर्व में इस कांड में आरोपित महिला गीता देवी के पति सिमोहर राम को पुलिस रफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन