पुलिस ने कुर्की जब्ती के वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

चौरी पुलिस ने चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह से की गिरफ्तारी
विज्ञापन
सहार.
चौरी पुलिस ने एक कुर्की जब्ती के वारंटी को चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के बाबू बांध निवासी स्व जगनारायण सिंह के पुत्र घनश्याम यादव पर 2003 में पीरो थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किया गया था, जहां चौरी पुलिस के द्वारा आरोपित को चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह से गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










