प्रताड़ना से महिला ने की थी खुदकुशी, आरोपित धराया
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

चौरी पुलिस ने धनछुहां से कोर्ट के आदेश पर पकड़ा
विज्ञापन
सहार. चौरी पुलिस ने धनछुहां से एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार धनछुहां निवासी बाला कहार के पुत्र शंभू पासवान पर 2011 में महिला को प्रताड़ित करने के आरोप था, जिसमें महिला ने खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में न्यायालय से नोटिस जारी किया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










