आरा सदर अस्पताल में रैन बसेरा के पास शव वाहन और एंबुलेंस की अवैध पार्किंग, मरीजों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रैन बसेरा के पास लगाया जाता है शव वाहननहीं हो रही है कार्रवाई

Arrah News : आरा सदर अस्पताल में रैन बसेरा के पास शव वाहनों और निजी एंबुलेंस की अवैध पार्किंग ने मरीजों और तीमारदारों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है. हैरानी की बात है कि अस्पताल प्रबंधन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा सदर अस्पताल में रैन बसेरा के पास शव वाहन लगाया जाता है. ऐसे वाहनों एवं निजी एंबुलेंस को सदर अस्पताल के परिसर में लगाए जाने पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे मरीजों एवं लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

सदर अस्पताल में कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं रह गई है, जिसको जब जो चाहे कर रहा है. प्रशासनिक मामले में अस्पताल की स्थिति लावारिस जैसी बन गई है. इतना ही नहीं, इस रैन बसेरा के पास एंबुलेंस भी लगा रहता है. अवैध रूप से सदर अस्पताल के परिसर में शव वाहन एवं एंबुलेंस की पार्किंग पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है.

रैन बसेरा संचालकों का मिलता है सहयोग

लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल परिसर में स्थापित रैन बसेरा के संचालकों का अवैध पार्किंग में सहयोग मिलता है. अन्यथा रैन बसेरा से सटे ऐसे वाहनों की पार्किंग संभव नहीं थी.

अस्पताल प्रबंधन भी नहीं करता है कार्रवाई

अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है. जबकि इस रास्ते से डॉक्टर, सिविल सर्जन एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी गुजरते हैं तथा इस नजारे को प्रतिदिन देखते हैं. इसके बावजूद इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है.

या तो इनका समर्थन ऐसे वाहन संचालकों को प्राप्त है या फिर कार्रवाई करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी होने की संभावना महसूस होती है. कुल मिलाकर परिसर में अवैध वाहनों की पार्किंग सुगमता से हो रही है एवं इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. भले ही यह मरीजों, उनके परिजनों या फिर अन्य लोगों के लिए कितनी भी परेशानी का कारण क्यों न बन रहा हो.

Also Read : बिहारशरीफ के अस्थावां में पुलिस की छापेमारी, 4 महीने से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन