शराब के नशे में पत्नी की पीट पीटकर हत्या, शव किया गायब
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
हिला के भाई के बयान पर पति सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
आरा.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में शराब के नशे में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर देने की घटना सामने आयी है. शव गायब करने का भी आरोप लगाया जा रहा है. घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जा रही है. मृत महिला जयनगर गांव निवासी मंटू राम की पत्नी कांति देवी थी. इस मामले में कांति देवी के भाई करीमन राम के बयान पर उदवंतनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें मंटू राम, उसके भाई संटू राम और उनके पिता राम चंद्र राम पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया है. चरपोखरी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव निवासी करीमन राम की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि उसके बहनोई मंटू राम द्वारा शराब के नशे में उसकी बहन कांति देवी की मारपीट कर हत्या कर दी गयी है. उस आधार पर वह अपने परिजनों के साथ जयनगर पहुंचा और खोजबीन की तो बहन नहीं मिली. उसके ससुराल के लोग भी नहीं मिले. ग्रामीणों से पता चला कि मंटू राम द्वारा उसकी बहन की मारपीट कर हत्या कर दी गयी है और शव लेकर कहीं चले गए हैं. इधर, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस शव की बरामदगी और आरोपितों की धरपकड़ की भी कोशिश में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







