अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 02 Jan 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा थाना पुलिस ने अनाइठ मठिया के पास से जब्त की शराब
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के पास से हुई. इस दौरान उसके पास से तीन लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला निवासी कृष्ण चौधरी का पुत्र विकास कुमार है.बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुरुवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सफेद झोले में शराब लेकर अनाइठ मठिया की तरफ आ रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को देख उक्त व्यक्ति भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया. इसके पश्चात नवादा थाने में पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार विकास कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लेकर बेचने के लिए आया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




