गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :28 Dec 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

आरोपित के पास से 600 ग्राम मादक गांजा बरामद
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से रविवार की शाम 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये तस्कर का नाम इन्द्रदेव सिंह है, जो कि मखदुमपुर गांव निवासी मुखराम सिंह का पुत्र है.थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर गांजा लेकर किसी को डिलीवरी देने जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में गांव से ही उक्त तस्कर को गांजा समेत पुलिस ने दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये तस्कर से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




