हथियार, कारतूस और शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत चार अपराधी हुए गिरफ्तार, दो बाइकें जब्त

Updated at : 06 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार, कारतूस और शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत चार अपराधी हुए गिरफ्तार, दो बाइकें जब्त

शिवपुर गंगा नदी के किनारे से बुधवार की शाम मिली सफलता

विज्ञापन

आरा.

बहोरनपुर थाना पुलिस द्वारा हथियार, कारतूस एवं शराब के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर समेत चार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी बहोरनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट स्थित गंगा नदी किनारे से बुधवार की शाम की. पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल एवं 47 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. इस दौरान दो बाइकें भी जब्त की गयीं. गिरफ्तार अपराधियों में बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव निवासी शेषनाथ राय उर्फ ऋतिक राय, बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मनोज ठाकुर का पुत्र जितेश ठाकुर उर्फ मल्लिक, उसी थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी रवींद्र राय का पुत्र राहुल राय एवं बीरबल पासवान का पुत्र पवन पासवान शामिल हैं. इसकी जानकारी एसपी मिस्टर राज ने दी. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की शिवपुर घाट स्थित गंगा नदी किनारे चार अपराधी हथियार एवं शराब के साथ एकत्रित हुए हैं. सूचना के सत्यापन उपरांत बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मौके से सभी को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल एवं 47 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया. इसके अलावे पुलिस ने उनके पास रहे दो बाइकें भी जब्त की है. इसके पश्चात बहोरनपुर थाना में पुलिस ने उनके खिलाफ बिहार मधनिषेध अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. बता दें कि गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था. वही शेषनाथ राय उर्फ ऋतिक राय कोईलवर थाना अंतर्गत लूट एवं आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. वह धोबहा थाना के शराब कांड एवं बिहिया थाना के आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था. वहीं जितेश ठाकुर उर्फ मल्लिक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी पर फायरिंग के मामले एवं बिहिया थाना क्षेत्र के आर्म्स मामले में फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन