जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन आरोपित गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :17 Nov 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना खरौनी गांव में रविवार की शाम हुई थी मारपीट
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना खरौनी गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये, जिनका इलाज कराया गया.घटना को लेकर बेलौना खरौनी गांव निवासी श्रीभगवान यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों में गांव के ही विजय यादव व उनके पुत्र विश्वास यादव तथा अजय यादव के पुत्र अंकित यादव का नाम शामिल हैं. थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




