बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपितों को भेजा जेल

विज्ञापन

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. उनकी गिरफ्तारी सहार थाना क्षेत्र के बजरेया गांव से की गयी. उनके पास से चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुईं. गिरफ्तार चोरों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेहनदौरा गांव निवासी सुदर्शन सिंह का पुत्र विपिन यादव एवं सहार थाना क्षेत्र के बजरेया गांव निवासी कृष्ण सिंह का पुत्र कुणाल कुमार शामिल है.

बता दें कि सलेमपुर गांव निवासी हरी कृष्णा दुबे के पुत्र कुमार विश्वजीत (वर्तमान पत्ता नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी) कुछ दिन पूर्व नवादा थाना क्षेत्र स्थित अपने निजी अस्पताल के बाहर बाइक लगाकर अंदर गये हुए थे. जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी. इस संबंध में स्थानीय थाना में चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दोनों का नाम आया. इधर, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि तकनीकी सूत्र के आधार पर दारोगा दीपक कुमार के द्वारा छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद हुईं, जिसमें एक बाइक नवादा थाना क्षेत्र एवं दूसरी बाइक नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ने अपने अन्य साथी का नाम बताया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार कुणाल कुमार पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन