सड़क हादसे में पूर्वी चंपारण के जेसीबी मैकेनिक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में हुई घटना

विज्ञापन

आरा/कोईलवर.

सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में गुरुवार की दोपहर बेलगाम ट्रक में बाइक सवार पूर्वी चंपारण निवासी जेसीबी मैकेनिक को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान कोईलवर सीएचसी में उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार मृतक पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नकर देवा गांव निवासी उपेंद्र भगत का 26 वर्षीय पुत्र डिन्टु कुमार है. वह जेसीबी मैकेनिक था. करीब एक वर्ष से कोईलवर में किराये का मकान लेकर रहता था. इधर, मृतक के साथ रूम में रहने वाले साथी मैकेनिक अजीत कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर बाइक द्वारा जेसीबी बनाने के लिए संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव जा रहा था. उसी दौरान फरहंगपुर गांव में बेलगाम ट्रक में उसे रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसे मिली. सूचना पाकर वे लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए कोईलवर सीएचसी ले आए. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके द्वारा इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई. पुलिस शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन