ट्रेन की चपेट में आने से टेंट संचालक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

आरा-सासाराम रेलखंड पर हसनबाजार स्टेशन पर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र के हसनबाजार स्टेशन के गेट नंबर-33 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से टेंट संचालक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक हसनबाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव निवासी सत्य नारायण ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार विश्वास कुमार है, जो टेंट संचालक था. हसनबाजार बाजार पर टेंट चलता था. इधर, मृतक के चचेरे भाई मंतोष ठाकुर ने बताया कि बुधवार की रात वह साउंड सिस्टम लेकर सट्टा से वापस घर आया था. कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वह घर में बिना कुछ कहे निकल गया और वापस नहीं लौटा. गुरुवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण रेलवे लाइन की ओर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा. तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं मृतक के परिजनों को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो बहन व एक भाई में बड़ा था. वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां फुलझारो देवी, पत्नी प्रिया कुमारी व दो बहन अनु कुमारी एवं अंशु कुमारी है. उसकी शादी वर्ष 2024 में फरवरी महीने में हुई थी. हालांकि उसे कोई संतान नहीं था. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां फुलझारो देवी, पत्नी प्रिया कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन