मुकुंदपुर गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, आर्मी जवान को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

जख्मी जवान को दाहिने हाथ में केहुनी के नीचे गोली लगी है, जो दाहिने जांघ में जाकर फंस गयी

विज्ञापन

आरा/ चरपोखरी.

चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई. इस दौरान आर्मी जवान को गोली लग गयी. जख्मी जवान को दाहिने हाथ में केहुनी के नीचे गोली लगी है, जो दाहिने जांघ में जाकर फंस गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गयी. सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार जख्मी तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व. राजेंद्र साह का 33 वर्षीय पुत्र भोला साह है. वह आर्मी में हॉर्स राइडर है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ में आरसीबी सेंटर में कार्यरत है. इधर, जख्मी भोला साह ने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी उसके मामा श्रीराम साह की पुत्री की बारात अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश गांव से आयी थी, जिसमें वह अपने परिवार के साथ शामिल होने गया था. बारात में नाच का प्रोग्राम था. मंगलवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह सामियाना में अपने बच्चों के साथ कुर्सी पर बैठा हुआ था. तभी अचानक फायरिंग हुई और उसे गोली लग गयी. हालांकि फायरिंग किसने और कहां से की. वह ये देख नहीं पाया. उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. इस संबंध में चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि उसने ही अपने पास हथियार रखा था और उसी हथियार से उसे गोली लगी है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन