ePaper

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरीउत्क्रमित मध्य विद्यालय विजन टोला में हुई घटनापीरो. स्थानीय थानान्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजन टोला में कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों विभागीय टैब, सिलिंग फैन, बर्तन सहित कई अन्य कीमती सामान चुरा लिया है. चोरी की यह घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बालरुप शर्मा ने पीरो थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी (पीरो थाना कांड संख्या 32/2026) के अनुसार शब-ए-बारात का अवकाश होने के कारण विद्यालय बुधवार को बंद था. इस दौरान रात्रि पहर चोरों ने मौका पाकर विद्यालय के कार्यालय कक्ष व कमरों का ताला तोड़कर वहां रखे 4 सिलिंग फैन, 2 टेबल फैन, पीतल की घंटी, मध्याह्न भोजन में प्रयुक्त होने वाली थाली, समरसेबल सहित कई अन्य सामान गायब कर दिए. गुरुवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई. प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Updated at : 05 Feb 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजन टोला में हुई घटना

विज्ञापन

पीरो.

स्थानीय थानान्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजन टोला में कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों विभागीय टैब, सिलिंग फैन, बर्तन सहित कई अन्य कीमती सामान चुरा लिया है. चोरी की यह घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है.

इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बालरुप शर्मा ने पीरो थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी (पीरो थाना कांड संख्या 32/2026) के अनुसार शब-ए-बारात का अवकाश होने के कारण विद्यालय बुधवार को बंद था. इस दौरान रात्रि पहर चोरों ने मौका पाकर विद्यालय के कार्यालय कक्ष व कमरों का ताला तोड़कर वहां रखे 4 सिलिंग फैन, 2 टेबल फैन, पीतल की घंटी, मध्याह्न भोजन में प्रयुक्त होने वाली थाली, समरसेबल सहित कई अन्य सामान गायब कर दिए. गुरुवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई. प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन