दस चक्का ट्रक से 475 लीटर में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 27 Jun 2025 8:49 PM

विज्ञापन

जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब सात लाख रुपये

विज्ञापन

आरा.

मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश की ओर से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा मुसहरी के पास, (थाना-गीधा, जिला-भोजपुर) में एक 10 चक्का ट्रक की जांच करने पर ट्रक के डाले में ड्राइवर केबिन से सटे लोहे का बना गुप्त तहखाने के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. ट्रक पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. ट्रक के चालक पटना जिले के बिहटा थाना अंतर्गत रामपुर हसन लई गांव निवासी बुधन महतो का पुत्र राजीव कुमार एवं इस गांव निवासी सुधीर महतो का पुत्र गोविंदा कुमार है. टीम ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 1776 पीस, 8 पीएम स्पेशल ग्रीन ब्लैडेड का स्कॉच व्हिस्की 180 एमएल का 672 पीस, आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की 180 एमएल का 192 पीस बरामद की गयी, जो कुल 2640 पीस में 475.200 लीटर है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब सात लाख के करीब है. छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन