किशोर के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 07 May 2025 6:32 PM

विज्ञापन

पीड़ित के बयान पर मुहल्ले के ही दो नाबालिगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर मुहल्ले के ही दो नाबालिगों ने किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है. पीड़ित किशोर ने आरोपित नाबालिगों के खिलाफ नवादा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं, पुलिस द्वारा पीड़ित किशोर की मेडिकल जांच करायी गयी. इधर, पीड़ित किशोर के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह स्कूल से घर वापस आया. इसके बाद बाहर खेलने चला गया था. तभी मुहल्ले के ही दो लड़कों द्वारा उसे जबरन एक कमरे में ले जाया गया. वहां उसके साथ पहले मारपीट की गयी. इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित लड़के वहां से भाग निकले. पीड़ित किशोर घर पहुंचा, तो उसने परिजन को कुछ नहीं बताया. सोमवार को जब वह शौच करने गया. तब इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों उसे थाने ले आये. प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन