सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर के समीप बुधवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-पटना फोरलेन पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर के समीप सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दंपती समेत तीन लोग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी सह ऑटो चालक 35 वर्षीय सुनील कुमार, 32 वर्षीया उनकी पत्नी अमृता देवी एवं 15 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी शामिल हैं. इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि वे बुधवार की दोपहर ऑटो से कोईलवर गये थे. बुधवार की शाम जब वे लोग लौट रहे थे. उसी दौरान कायमनगर के समीप उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीनों जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन