गड़हनी फीडर में आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन

गड़हनी.

विद्युत पावर सब स्टेशन गड़हनी में आज ग्रिड का मेंटेनेंस कार्य को लेकर गड़हनी पावर सब स्टेशन के सभी फीडर दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बंद रहेंगे. ऐसे में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बंद रहेगी. उक्त जानकारी कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने दी.

कहा कि सभी उपभोक्ताओं से अपील है वे जरूरी काम अपना दिन के एक बजे तक निपटा लें. क्योंकि आज दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. ग्रिड में आये दिन कुछ न कुछ गड़बड़ी आ रही थी, जिसको लेकर मेंटेनेंस किया जा रहा है. साथ ही कहा कि यदि तीन बजे के पहले भी मेंटेनेंस कार्य समाप्त हो जायेगा, तो बिजली सप्लाई चालू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन