विद्यालय का छत तोड़ चोरी का प्रयास
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :31 Oct 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

पीरो प्रखंड के पचरुखिया गांव स्थित मध्य विद्यालय की घटना
विज्ञापन
पीरो.
प्रखंड के पचरुखिया गांव स्थित मध्य विद्यालय के किचेन का छत तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया. हालांकि किसी कारण चोर अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाये. इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से हसनबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार दीपावली और छठ पूजा को लेकर विद्यालय बंद था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी करने के लिए विद्यालय के किचेन का छत तोड़ दिया है. हालांकि विद्यालय से किसी सामान की चोरी नहीं हुई है. प्रधानाध्यापक की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई का अनुरोध पुलिस से किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




