नगर में कई फ्लड लाइटें हैं खराब, नहीं किया जा रहा है मरम्मत

अच्छी प्रकाश की व्यवस्था को लेकर नगर में दर्जनों स्थानों पर फ्लड लाइटें लगायी गयी हैं, पर कुव्यवस्था के कारण कई फ्लड लाइटें खराब हो गयी हैं.
नहीं बंद की जाती है फ्लड लाइटें : चंदवा मोड़ के फ्लड लाइट को कभी बंद नहीं किया जाता है. दिन एवं रात दोनों समय जलते रहता है. इससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. नगर निगम की लापरवाही से यही स्थिति सभी फ्लड लाइट की है. राशि खर्च करके फ्लड लाइट लगवा दिया जाता है, पर इनको जलने एवं बंद होने की व्यवस्था नहीं की जाती है. ताकि अधिक समय तक खराब नहीं हो एवं लोगों को लाभ मिले. हालांकि लोगों का मानना है कि नगर निगम द्वारा जानबूझकर ऐसा किया जाता है. ताकि फ्लड लाइट खराब हो जाये, तो नया फ्लड लाइट लगाया जाये एवं राशि की उगाही की जाये. नगर निगम के संवेदनहीनता चरण पर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




