आरा की प्राची ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, 605 अंक के साथ AIR 8572 हासिल की

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

फोटो | Prabhat Khabar Network

NEET UG Result 2026 : महाराजा हाता की छात्रा कुमारी प्राची ने NEET UG 2026 परीक्षा में 605 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 8572 हासिल की है. इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

NEET UG Result 2026 : आरा शहर के महाराजा हाता की छात्रा कुमारी प्राची ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में 605 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8572 हासिल की है. उनकी इस उल्लेखनीय और गौरवमयी सफलता से उनके परिवार, गुरुजनों तथा पूरे भोजपुर जिले में हर्ष का वातावरण है.

प्राची की मां रेणु सिंह एवं पिता पंकज कुमार सिंह हैं. वह डॉ. के. के. सिंह की पौत्री हैं. उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी हैं तथा यह दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है कि वे आगे चलकर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करेंगी.

निरंतर मेहनत और माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

इस विशेष अवसर पर प्राची ने अपनी इस बेहतरीन उपलब्धि का पूरा श्रेय अपनी निरंतर कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन, अपने माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन, गुरुजनों के स्नेहिल आशीर्वाद तथा ईश्वर की असीम कृपा को दिया है. प्राची की इस सफलता से पूरे महाराजा हाता क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है.

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष और जदयू नेताओं सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दी बधाई

प्राची की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नागरिक परिषद् के सदस्य पप्पू चौबे, ओम प्रकाश सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता इन्द्रदेव पांडेय उर्फ गुड्डू बाबा, तपन सिंह, सुजित सिन्हा, गोपालजी प्रसाद, विष्णु हरि पुरिया, रवि सलूजा, अनिमेष मिश्रा, मंटू पांडेय, पीन्टू सिंह, पींकू सिंह, बालदेव सिंह एवं बैंक कर्मी मीकू सिंह, मनजीत सिंह एवं कुश पांडेय आदि मुख्य रूप से शामिल हैं.

इन सभी गणमान्य लोगों ने प्राची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है.

Also Read : वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : राज्यपाल के जाते ही भड़का छात्रों का गुस्सा, गेट तोड़ा, कुलपति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन