आरा में कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में झारखंड के संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा मन, कथक कलाकारों ने बटोरी तालियां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की झलकियां

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्शी कुलदीप नारायण मेमोरियल कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित 113वें कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह की पांचवीं निशा पर पंडित दयानाथ उपाध्याय ने शास्त्रीय संगीत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया. समारोह में तबला वादन, कथक नृत्य और राधा-कृष्ण के रास की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं.

विज्ञापन

Arrah news: बक्शी कुलदीप नारायण मेमोरियल कल्चरल सोसाइटी के बैनर तले आयोजित छह दिवसीय 113वें कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह की पांचवीं निशा का उद्घाटन जमशेदपुर के चर्चित तबला वादक पंडित दयानाथ उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में शुद्ध सांगीतिक आयोजनों पर संकट का दौर चल रहा है. वर्तमान समय में अपसंस्कृति को भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से ही खत्म किया जा सकता है. भारतीय संगीत के संरक्षण के लिए समाज को आगे आना होगा.

विज्ञापन

तबला वादन ने बांधा समां

समारोह में झारखंड से पधारे तबला वादक श्रेष्ठ उपाध्याय ने स्वतंत्र तबला वादन की प्रस्तुति दी. उन्होंने कायदा, पेशकार और विभिन्न बंदिशों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कथक की युगलबंदी ने मोहा मन

बक्सर के युवा कथक नर्तक शैलेंद्र सिंह और शालिनी महाराज ने घुंघरुओं की युगलबंदी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं विदुषी बिमला देवी ने राग मेघ मल्हार में दानेदार तानों और बोल विस्तार के माध्यम से सुरों की अद्भुत छटा बिखेरी.

कथक नृत्यांगना अनिशा को मिली खूब तालियां

छपरा की कथक नृत्यांगना कुमारी अनिशा ने लय, ताल और छंद पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा.

राधा-कृष्ण के रास की मनमोहक प्रस्तुति

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ ट्विंकल केशरी और एमएम महिला कॉलेज की सहायक प्रोफेसर विणु कुमारी ने "रंगी साड़ी गुलाबी चुनरिया रे" गीत पर राधा-कृष्ण के रास को बखूबी प्रस्तुत किया. नवोदित कलाकारों सिद्धि आनंद, सोमी सोनी और शानवी सोनी ने भी नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन बक्शी विकास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आदित्य श्रीवास्तव ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन