अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, फूफा की गयी जान, भतीजी घायल

Updated at : 02 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, फूफा की गयी जान, भतीजी घायल

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में फूफा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठी भतीजी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी बच्ची को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया. उधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी सोभी पंडित के 57 वर्षीय पुत्र रामानंद पंडित है एवं वह पेशे से आलू विक्रेता थे. जबकि जख्मी पीरो थाना क्षेत्र के रामयाद टोला जितौरा निवासी कृष्णा कुमार की नौ वर्षीया पुत्री व मृतक की भतीजी अदिति कुमारी है. इधर मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि पीरो थाना क्षेत्र के रामयाद टोला जितौरा निवासी उनके साला आनंद पंडित की बेटी नेहा कुमारी का रविवार को तिलक था, जिसको लेकर वह बाइक से सामान लेकर वहां पहचाने गये थे. सामान देकर जब वह अपने साले कृष्णा कुमार की बेटी आदिति कुमारी को साथ लेकर बाइक से वापस आरा लौट रहे थे. उसी दौरान मलथर पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनके पिता रामानंद पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि आदिति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी लाया गया. सूचना पाकर परिजन भी आरा अस्पताल पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मालती देवी एवं इकलौता संतान सोनू कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मालती देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन